Post Views 11
November 14, 2022
अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी के बैनर तले कस्बे के वराह गली स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में आम सभा आहूत की गई। इस दौरान श्री विश्वकर्मा मंदिर पांचाल लोहार समाज पुष्कर के संचालन और प्रबंधन का काम कर रही दो अन्य संस्थाओं के को प्रबंधन को लेकर समाज के लोगों ने चर्चा की।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पृथ्वीराज पांचाल और प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद पांचाल ने आरोप लगाया कि मंदिर के प्रबंधन में जुटी पहली संस्था विश्वकर्मा पांचाल लोहार महासभा संस्था पुष्कर और दूसरी विश्वकर्मा जांगड़ा लोहार महासभा संस्था पुष्कर द्वारा नियमों के अनुरूप संचालन नहीं कर पा रही हैं । जिससे समाज में अविश्वास और असंतोष व्याप्त हो गया है । इसी को लेकर आम सभा आयोजित कर दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आम सभा में आमंत्रित किया गया था। बावजूद इसके संस्था का कोई भी प्रतिनिधि आम सभा में उपस्थित नहीं हुआ ।
सभा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दोनों समितियों के संचालन की कमियां, वित्तीय अनियमितता, एकाधिकार और तानाशाही पूर्ण रवैया से रजिस्ट्रार संस्था अजमेर को अवगत करा कर दोनों समितियों को निरस्त कराया जाएगा। साथ ही समाज बंधुओं द्वारा आम सभा के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान समाज के बारा जिलाध्यक्ष मूलचंद पांचाल, कोटा जिला अध्यक्ष पितर पांचाल, केकड़ी अध्यक्ष रामलाल पांचाल, सरवाड़ अध्यक्ष रामगोपाल पांचाल, मनोहर लाल पांचाल, दुर्गा लाल पांचाल सहित सैकड़ों समाज बंधु मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved