Post Views 21
November 14, 2022
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी और प्रधानमंत्री नेहरू की विचारधारा से इत्तेफाक रखने वाले आम लोग आज के दिन चाचा नेहरू को जरूर याद करते हैं। इन सबसे इतर पुष्कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान प्रथम प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर एक बार फिर जगजाहिर हो गई।
ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहरू प्रतिमा का किया माल्यार्पण
पुष्कर के राजकीय अस्पताल के सामने स्थित नेहरू उद्यान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा मंजू कुड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबूलाल दगदी और ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता शरद वैष्णव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। पंडित नेहरू के जीवन को आदर्श मानते हुए कांग्रेस जनों ने उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कांग्रेस की आपसी गुटबाजी आई सामने
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की आपसी खींचतान अब प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर साफ़ देखने को मिली । जहां ब्लॉक कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के चुनिंदा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के टिकट पर पालिका के पार्षद का चुनाव जीते नेता मौके से नदारद थे। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष दामोदर शर्मा के गुट से जुड़े नेता सूचना नहीं मिलने का हवाला देकर आयोजन में नहीं आये। विधानसभा चुनाव में 2 बार लगातार हार का स्वाद चख चुकी कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में यह संकेत किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।
ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम मैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर मुखिया, संजय जोशी, शरद वैष्णव, जगदीश कुड़िया,भागचंद कुड़िया, रविंद्र नागौरा, प्रेम प्रकाश बाकोलिया, आलोक भारद्वाज, गोविंद सतोरिया, मधुसूदन पाराशर रहे मौजूद।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved