Post Views 11
November 14, 2022
राजस्थान के पाली जिले में नगर परिषद के ठेकेदार हनुमान सिंह राजपुरोहित के आत्महत्या प्रकरण में अब राजपुरोहित समाज और ब्राह्मण समाज एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुहार लगा रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को राजपुरोहित समाज और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।
पुष्कर एसडीएम कार्यालय में आज पाली के ठेकेदार हनुमान सिंह सुसाइड मामला अब तूल पकड़ता ही जा रहा है। ठेकेदार हनुमान सिंह के सुसाइड मामले में श्री ब्रह्म पुष्कर विप्र महासभा यज्ञ समिति एव राजस्थान राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान के बैनर तले सोमवार को पुष्कर उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। श्री पुष्कर विप्र महासभा यज्ञ समिति पुष्कर अध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हनुमान सिंह सुसाइड मामले में समस्त समाज में आक्रोश है। महासचिव ओम प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि समाज हर हालत में अपनी कमर कस चुका है।वहीं समाज के अध्यक्ष चतुर्भुज कोसाणा ने कहा कि हनुमान सिंह राजपुरोहित मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसमें जो भी संलिप्त पाया जाए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
श्री राजपुरोहित पंचायत भवन संस्थान पुष्कर ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि अति शीघ्र इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवा कर भ्रष्टाचार में लिप्त शासन प्रशासन के लोगों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को भरण पोषण के लिए 1 करोड़ रुपए और एक सरकारी नौकरी दी जाए। समाज ने ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी है कि यदि मामले में न्याय नहीं मिलता है तो समाज सड़कों पर उतर कर न्याय की मांग करेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved