For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146816970
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा समस्त जिला मुख्यालयों पर सौंपे 5 सूत्रीय ज्ञापन

Post Views 11

November 9, 2022

प्रदेश सरकार से बजट 2022 में आंगनबाड़ी कर्मियों की घोषित मांगों को पूरा करने की अपील

भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा समस्त जिला मुख्यालयों पर सौंपे 5 सूत्रीय ज्ञापन

प्रदेश सरकार से बजट 2022 में आंगनबाड़ी कर्मियों की घोषित मांगों को पूरा करने की अपील


भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ जिला अजमेर के बैनर तले भारतीय मजदूर संघ के घटक राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ द्वारा राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बुधवार को कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट 2022 में आंगनबाड़ी कर्मियों की घोषित मांगों को पूरा करने की अपील की गई है।
बीएमएस के प्रदेश प्रभारी भोलानाथ आचार्य ने बताया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार राज्य कर्मचारी घोषित करें, जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करते तब तक इनको 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए और सेवानिवृत्ति के बाद 3 लाख रुपये ग्रेचुएटी देते हुए 5 हजार रुपये प्रति माह पेंशन का भुगतान किया जाए।
इनके वेतन मानदेय से ईएसआई और पीएफ की कटौती की जाए।
वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो पोषाहार दिया जा रहा है वह काफी घटिया और बदबूदार होने के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं के बीमार होने का डर बना रहता है इसलिए इसमें सुधार करावे और पूर्व में दिए जा रहे पोषाहार को फिर से लागू किया जाए।
जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, ग्राम साथिन, शिशुपालना कार्यकर्ता ज्ञापन दे रही हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved