Post Views 11
November 8, 2022
विधिक सेवा सप्ताह के दौरान विधिक जागरूकता व आउटरीच द्वारा नागरिक सशक्तिकरण अभियान "हक-हमारा भी तो है" अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता एवं आउट
रिच द्वारा नागरिक सशक्तिकरण अभियान के तहत दिनांक 07.11.2022 से 13.11.2022 तक विधिक सेवा सप्ताह के दौरान विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य "हक-हमारा भी तो है" विषय पर अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के तहत दिनांक 7.11.2022 को गर्ल्स एन सी सी कैडेट्स द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले राजकीय संग्रहालय से सोनी जी की नसिया और सुभाष उद्यान से आनासागर चौपाटी तक विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया उक्त रैली की स्थानीय नागरिकों द्वारा बढ़-चढ़ कर सराहना की गई और बच्चों का उत्साह जागरूकता कार्यक्रम शामिल होकर उच्च स्तर पर रहा
इसी अभियान के तहत दिनांक 08.11.2022 को एन सी सी कैडेट्स ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैनर तले तारागढ़ तलहटी में ट्रेकिंग साथ-साथ मिनी मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसमें एन सी सी कैडेट्स द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया उक्त मिनी मैराथन का श्री रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया उपस्थित सभी ने मिनी मैराथन में शामिल सभी का उत्साह वर्धन किया। कैडेटस हैप्पी वैली के रास्ते से होते हुए ट्रेकिंग करते हुए पृथ्वीराज स्मारक पहुंचा ट्रैकिंग के दौरान कॅडेट्स ने अपने साथियों के साथ सहयोग करते हुए अरावली की दुर्गम घाटियों और पहाडियों पर ट्रेकिंग कर एक दूसरे का उत्साहवर्धन किया साथ ही पर्यावरण को नजदीक से जाना इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पंहुचे एन सी सी अधिकारियों के समूह ने छात्राओं के अलग-अलग बैच के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक का भ्रमण किया।
दिनांक 09.11.2022 को विधिक सेवा दिवस है इस दिवस को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को लागू किया गया था इस वजह से इस दिवस को विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस का जिला मुख्यालय पर ओसवाल जैन सिनियर सैकेण्डरी स्कूल अजमेर से नया बाजार से सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल होते हुए गांधी भवन रेल्वे स्टेशन अजमेर तक स्कूली छात्र व छात्राओं के साथ प्रात 8.30 बजे रैली का आयोजन किया जावेगा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किशनगढ़ तालुका विधिक सेवा समिति को सहयोग से सुरसुरा ग्राम पंचायत पर गंगा विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक व्यक्तियों को जाल्सा मोडूल के अनुसार कानूनी जानकारी क साथ-साथ सरकारी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved