Post Views 11
November 8, 2022
हर घर से होगा कचरे का निस्तारण
जवाहर रंगमंच पर चार दिवसीय सेमीनार शुरू, सी श्रीनिवासन ने दी एकीकृत और टिकाऊ ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन की जानकारी
अजमेर 08 नवंबर 2022। अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गार्बेज टू गोल्ड विषय पर चार दिवसीय सेमीनार मंगलवार से शुरू हुई। सेमीनार के मुख्य वक्ता श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति, एलएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) ने घर, होटल, रेस्टोरेंट, व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले संस्थान, नीजी एवं सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों से उत्पन्न होने वाले कचरे के निस्तारण की विस्तार से जानकारी दी। सेमीनार में नगर निगम महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंश दीप और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं नगर निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
श्री सी श्रीनिवासन ने बताया कि एलएलआरएम का उद्देश्य वर्ष 2024 तक देश को कचरे एवं अपशिष्ट कचरे से मुक्त करना है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग देना होगा। सभी नागरिक आने कर्तव्यों का पालन करने लगेंगे तो हमें निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से बताया कि किस प्रकार घरों एवं अन्य स्थानों से निकलने वाले कचरे का आसानी से निस्तारण किया जा सकता है। विभिन्न शहरों में कचरे का सही निस्तारण नहीं होने से कचरे के पहाड़ बनते जा रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने बताया कि देश भर में लगभग एक लाख मैट्रिक टन जैबिक एवं अजैबिक कचरा घरों से बाहर निकलता है। उन्होंने तमीलनाडृ के विल्लौर शहर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार कचरे का प्रबंधन कर उन्होंने इस समस्या से स्थाई समाधान निकाल लिया है। उन्होंने स्वयं सेवी समूहों के माध्यम से इस काम को सफलता पूर्वक ना केबल पूर्ण किया वरन कचरे से आय का जरिया भी तैयार किया है। इस समूह से जुड़ी कई महिलाओं को रोजगार भी मिले हैं। इस मौके पर उन्होंने सूखे नाले और नालियों का किस प्रकार वागवानी में उपयोग किया जा सकता इसकी भी जानकारी दी। सूखे पत्तों से जैविक खाद्य बनाने की भी विधि बताई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved