For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146816985
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी तथा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Post Views 11

November 8, 2022

ल प्रशासन द्वारा वर्तमान में जारी पुष्कर मेले रेलवे के विकास और वर्तमान गतिविधियों से संबंधित एक प्रदर्शनी लगाई गई है जिसे आमजन देख रहे हैं और सराह रहे है

पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी तथा स्पेशल ट्रेनों का संचालन


रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में जारी पुष्कर मेले रेलवे के विकास और वर्तमान गतिविधियों से संबंधित एक प्रदर्शनी लगाई गई है जिसे आमजन देख रहे हैं और सराह रहे है। प्रदर्शनी में आमजन रेलवे से संबंधित  विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर- पुष्कर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया  है। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार इस रेल विकास प्रदर्शनी में  रेलवे से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां वीडियो वॉल, बैनर व पोस्टर आदि के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी है, इसमें रेलवे में किये गये तथा जारी विकास कार्यों को दर्शाया गया है, वंदे भारत ट्रेन, अजमेर रेल म्यूजियम, स्टेशन रि- डेवलपमेंट, रेल सुरक्षा, एक स्टेशन -एक उत्पाद, स्वच्छ रेलवे स्टेशन परिसर, रेस्टोरेंट्स ऑन रेल कोच,  रोचक रेल तथा सतर्कता में ही सुरक्षा जैसी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं । वीडियो वॉल पर प्रगति के पथ पर- उन्नति के रथ पर उत्तर पश्चिम रेलवे से संबंधित उपलब्धियों को गानों के माध्यम से दर्शाया गया हैl



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved