Post Views 11
November 8, 2022
आदर्श नगर थाना अंतर्गत परबतपुरा स्थित शिवम हुंडई शोरूम पर अल सुबह अज्ञात चोरों ने बोला धावा
हुंडई के शोरूम से वरना कार के अलाय व्हील सहित टायर चुराए तो वहीं अन्य कार का शीशा तोड़कर एसेसरी की की चोरी
आदर्श नगर थाना अंतर्गत परबतपुरा स्थित शिवम हुंडई शोरूम में अल सुबह अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर शोरूम में खड़ी एक वरना कार से एलॉय व्हील सहित टायर चोरी किए तो वही शोरूम में खड़ी एक अन्य कार का शीशा तोड़कर टूल किट, जैक व अन्य एसेसरी चोरी कर ली। हुंडई शोरूम के जनरल मैनेजर संजीव कुमार दीक्षित ने आदर्श नगर थाने पर दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर की अलसुबह करीब 4 अज्ञात चोर शिवम हुंडई शोरूम में घुसे और वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved