For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146816986
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: श्री पुष्कर मेला -2022 का समापन समारोह आयोजित

Post Views 11

November 8, 2022

मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री नवाचार निधि योजना के अंतर्गत तैयार जेल बैण्ड आकेस्ट्रा आशाएं रहा।

श्री पुष्कर मेला -2022
समापन समारोह आयोजित
    अजमेर, 08 नवम्बर। पुष्कर मेला 2022 का मंगलवार को मेला मैदान में समापन समारोह आयोजित किया गया।
    मेला मजिस्ट्रेट सुखराम पिण्डेल ने बताया कि श्री पुष्कर मेला 2022 का समापन समारोह मंगलवार को मेला मैदान में आयोजित हुआ। इसका मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री नवाचार निधि योजना के अंतर्गत तैयार जेल बैण्ड आकेस्ट्रा आशाएं रहा। जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल के नवाचार के रूप में इसे तैयार किया गया है। इसकी मधुर लहरियों ने सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार ऊंट परेड एवं कला जत्था का भी आयोजन किया गया। ऊष्ट्र श्रृंगारक अशोक टांक, बीकानेर के अनिल बोड़ा के दल की सफेद आंगी गैर,  सोहन भाट के दल का कच्छी घोड़ी, कल्याण नाथ के दल का कालबेलिया नृत्य, उम्मेदाराम बाड़मेर के दल की लाल आंगी गैर, श्याम मेरासी जोधपुर का ढ़ोल वादन, गोपालराम चुरू के दल के दल द्वारा चंग बांसुरी के साथ समूह नृत्य तथा पप्पूराम के दल का रावण हत्था वादन प्रस्तुत किया गया। लोक गीतों गौरी गजबण तथा रूण-झुण बाजे के समुच्चय पर 172 बालिकाओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। 
    उन्होंने बताया कि समापन समारोह के कार्यक्रम में आयोजित बोरी दौड़ में सुमन गुर्जर प्रथम, पूजा कुमावत द्वितीय तथा शाहीन तृतीय रही। चम्मच दौड़ में सुमन और प्रियंका प्रथम, रेश्मा खान द्वितीय एवं अमेरिका की निकोल्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में ममता सबसे पहले लक्ष्य तक पहुंची। इसके पश्चात सीमा और पूजा ने दौड़ पूरी की। रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता में देशी और विदेशीओं की महिला तथा पुरुष वर्ग मुकाबला हुआ। दोनों वर्गो में देशी प्रतिभागी विजेता रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रजेश दत्ता ने प्रथम,कुलदीप सोनीवाल ने द्वितीय तथा रोबिन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेल्फी प्रतियोगिता में शिवा राजवंशी प्रथम,  शेलेन्द्र कुमार द्वितीय तथा रजत कांती धवन तृतीय स्थान रहे। इसमें निर्णयक दीपक शर्मा एवं  उमेश गोगना थे। 
    उन्होंने बताया कि विकास प्रदर्शनी स्टॉलों को भी विभिन्न वर्गो में पुरस्कार प्रदान किया गया। राजकीय स्टॉलों में कृषि विभाग प्रथम, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वितीय तथा जिला परिषद तृतीय स्थान पर रही। इस वर्ग का विशेष पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को मिला। व्यवसायी स्टॉल में इम्पेक्ट कॉर्पोरेशन प्रथम, सुदीप इण्डस्ट्रीज द्वितीय, यूनिक एडवरटाईजमेंट तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार मां दुर्गा ग्रीन गोल्ड नर्सरी को मिला। स्वयंसेवी संस्था वर्ग में ब्रम्हाकुमारी को प्रथम, ज्योतिर्गमय सेवा संस्थान को द्वितीय तथा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाईल्ड लाईन को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। प्रोत्साहन पुरस्कार अजमेर डेयरी के नाम रहा। 
    इस अवसर पर पुष्कर विधायक  सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त  बी.एल.मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक  रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर  अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चन्द्र शर्मा एवं श्रीमती भावना गर्ग, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक  प्रफुल्ल माथुर, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी एवं देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी सहित जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved