Post Views 21
November 5, 2022
पुष्कर सरोवर पर पांच दिवसीय लेक फेस्टिवल का आगाज
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर धार्मिक मेले के शुभारंभ के साथ ही शुक्रवार शाम को जयपुर घाट पर पांच दिवसीय लेक फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। पहले घाट पर रंगोली, दीपदान, सरोवर की महाआरती व भजन संध्या सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम संयोजक अरूण पाराशर ने बताया कि विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व भामाशाहों के सहयोग से जयपुर घाट पर पहली बार आयोजित 5 दिवसीय लेक फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को सर्वप्रथम रंगोली व दीपदान किया गया। इसके बाद सरोवर की महाआरती की गई। कार्यक्रम के तहत अजमेर के भजन गायक अशोक तोषनीवाल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं अक्षिता भट्ट व भूमिका शर्मा ने ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बताया कि फेस्टिवल के तहत शनिवार को कैलाश सौलंकी एंड पाटी द्वारा नगाड़ा वादन, यूआरएम स्कूल द्वारा प्रदर्शन, विदिशा शर्मा द्वारा सितार वादन, पं. चन्द्रप्रकाश द्वारा हवेली संगीत, कृतिका प्रकाश व कृष्णा पाराशर द्वारा शास्त्रीय भजन गायन, अजमेर के नवदीप सिंह झाला द्वारा गजल एवं भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। फेस्टिवल का समापन 8 नवंबर को होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved