Post Views 41
November 5, 2022
पुष्कर मेले में शिरकत कर रहे हैं देश विदेश की बड़ी हस्तियां
पुष्कर मेले के अनूठे रंग देखने देश और विदेश की नामचीन हस्तियां पुष्कर पहुंच रही है। शुक्रवार को भारत में अमेरिका मिशन की उप प्रमुख पेट्रीसिया ए लसीना पहुंची थी। जहां उन्होंने पुष्कर मेले का भ्रमण और जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पुष्कर के प्रसिद्ध इटालियन रेस्टोरेंट ला पिज़्ज़ारिया में विदेशी जायके का स्वाद चखा। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों का भारी जाब्ता तैनात रहा। वहीं दूसरी ओर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत देर रात पुष्कर पहुंचे और इसी रेस्टोरेंट में जाकर भोजन किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved