Post Views 91
November 2, 2022
मसीही समाज के लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों को किया याद
दिवंगत प्रियजनों की कब्र पर फूल माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा शांति की कि प्रार्थना
बुधवार को मसीह समाज के लोगों ने जहां सुबह चर्च में जाकर विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। वहीं प्रार्थना के बाद कब्रिस्तान पहुंचकर अपने दिवंगत पूर्वजों की कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
अजमेर के अलग-अलग कब्रिस्तान में लोगों ने प्रार्थना के बाद अपने दिवंगत प्रियजनों की कब्र पर साफ सफाई कर फूल मालाएं चढ़ाई साथ ही मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलाकर उन्हें याद करते हुए प्रार्थना की वही पूर्वजों का आशीर्वाद परिवार पर बना रहे ऐसी कामना भी की गई।
कब्रिस्तान आये मसीह समाज के लोगों ने बताया कि 2 साल से कोरोना के चलते कब्रिस्तान में नहीं आ सके जब उनके प्रियजन दिवंगत हुए थे क्योंकि प्रोटोकॉल के तहत ज्यादा लोगों का आना मना था।
लेकिन इस साल अपने पूर्वजों की कब्र पर आकर उन्हें भी याद भी कर पा रहे हैं। इस मौके पर मिशनरी से आए फादर्स और सिस्टर्स ने विशेष प्रेयर कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved