Post Views 11
November 2, 2022
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता के मुकदमे में कार्यवाही की कि मांग
बुधवार को वाल्मीकि समाज और अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले वाल्मीकि समाज के सैकड़ों महिला पुरुष जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 29 अक्टूबर को क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज किए गए मुकदमे में यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की।
भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल साहू के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी सेक्टर 3 बधिर विद्यालय के पीछे वैशाली नगर में रहने वाले देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि वाल्मीकि समाज की बेटी को न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved