Post Views 41
October 29, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 1 नवंबर को करेंगे पुष्कर मेले का शुभारंभ
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
पुष्कर। अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से जारी है। प्रशाशनिक स्तर पर बैठके आयोजित कर मेले की तैयारियों को अमली जामा पहना जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुष्कर उपखंड कार्यालय में 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की ओर से मेले के शुभारंभ सहित लोकार्पण कार्यक्रम व 52 घाटों पर दीपदान को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने पुष्कर एसडीम कार्यालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश शर्मा ने बताया कि आगामी 1 नवंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ध्वजारोहण कर पुष्कर मेले का शुभारंभ करेंगे और पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करेंगे। इसी के साथ विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व एंट्री प्लाजा का लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को पुष्कर सरोवर की 52 घाटों पर सवा लाख दीपको के दीपदान में भी मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे । मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस दौरान देवस्थान विभाग के अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल पुष्कर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved