Post Views 31
October 29, 2022
दीपावली के उपलक्ष्य में डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 50 केजी हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे संस्था द्वारा 50 किलो से अधिक मिठाई का वितरण आप सभी के सहयोग से अजमेर की विभिन्न बस्तियों में किया।
संस्था द्वारा परबतपुरा ढोल वालों की बस्ती, जीसीए के पास झाड़ू वालों की बस्ती, उसरी गेट पर लोहार बस्ती, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी स्थित बस्ती सहित कुछ अन्य छोटी बस्तियों में 50 किलो मिठाई का वितरण किया गया। संस्था इन सभी बस्तियों में निःशुल्क बच्चों को पढ़ाने हेतु एकम कक्षा नाम से कार्य भी करती है। संस्था की सचिव सौम्य सिंह के अनुसार संस्था ने इस वर्ष कुल 6 शहरों में 300 किलो से अधिक की मिठाई का वितरण किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved