Post Views 11
October 26, 2022
बुद्धवार दोपहर 12:30 बजे पुष्कर पुलिस को दो युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही तीर्थनगरी में आपदा प्रबंधन में दक्ष , सभी तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता के साथ अंजाम देने वाले पुलिसमित्र टीम को पुष्कर पुलिस ने सम्पर्क किया व पहाड़ी की चोटी पर दुर्गम खाई में दो युवको के फंसे होने की सूचना दी ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुष्कर थानाधिकारी रवीश सामरिया के कुशल निर्देशन में पुलिसमित्र टीम के इंचार्ज अमित भट्ट के नेतृत्व में रेपिड रेस्पॉन्स यूनिट के रेस्क्यूएर्स सांवरा शर्मा, मनीष कुमावत, पूरन व देवाराम समेत अन्य पुलिसमित्र बिना समय गंवाए रेस्क्यू के लिए रवाना हो गए।
पहाड़ी के रास्ते पहाड़ की चोटी जाने के दौरान टीम के जवानों ने उनसे फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की परन्तु दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण व मोबाइल सिग्नल नही मिलने के कारण रेस्क्यू करने में मुश्किलें ओर बढ़ गई ।
टीम के अनुभवी रेस्क्यूएर्स ने मोबाइल की लोकेशन को आधार मानकर लगभग एक घण्टे में दुर्गम रास्तो से होते हुए पहाड़ की चोटी पर पहुँचे परन्तु युवकों की सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया । इस दौरान रेस्क्यू टीम को दो हिस्सों में बाटकर युवकों को खोजने का कार्य आरंभ किया गया , जगह जगह टीम द्वारा रास्ता पहचाने हेतु मार्क बनाये गए ताकि लौटने के दौरान रास्ता नही भटके ।
करीब आधे घण्टे में ही पुलिस व पुलिसमित्र टीम के बचाव दल ने दुर्गम पहाड़ी की खाई में युवकों को फंसा हुआ पाया । बचाव दल ने बिना समय गंवाए दुर्गम खाइयो को पार करके तीनो युवकों तक पहुचकर उन्हें सुरक्षित बचा लिया ।
दोनो युवक बेहद डरे हुए थे व कई घंटों से प्यासे थे जिन्हें पुलिस व पुलिसमित्र टीम ने पानी पिलाया व विश्वास दिलाया कि जल्द ही उन्हें सुरक्षित उतार लिया जाएगा ।
दोनो युवकों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनो एजमेर के पालबिछला व बिहारी गंज के निवासी है जिनके नाम ऋत्विक सिंह व रुद्राक्ष शर्मा है बुद्धवार सुबह पंचशील अजमेर से ट्रेकिंग हेतु पहाड़ी पर घूमने निकले थे। जब वे पहाड़ी वाले रास्ते की ओर निकले तो रास्ता भटक गए। दुर्गम रास्ता , लंबी कांटेदार झाड़ियां होने के कारण नागपहाड़ी पर रास्ता ढूंढने के लिए वे आगे-आगे निकलते गए और वापसी पर रास्ता भटक गए। इन्हें यह पता भी नहीं चल पाया कि इनकी लोकेशन कहा है जिससे दोनों युवक बेहद डर गए व खाई में फंस गए । जहां से कुछ भी नजर नही आ रहा था ।
बताया गया कि पहाड़ी में फंसे होने की सूचना रुद्राक्ष शर्मा ने पुलिस को दी जिसपर पुष्कर पुलिस के जवान व पुलिसमित्र टीम ने तुरन्त ही त्वरित कार्यवाही करके दोनो युवकों को पहाड़ी में से ढूंढ निकाला व सुरक्षित नीचे उतार लिया ।
परिजनों ने भी पुलिस व पुलिसमित्र टीम के बचाव दल के इतने कठिन रेस्क्यू की खूब तारीफ की व युवकों को सकुशल नीचे लेकर आने पर आभार प्रकट किया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved