Post Views 21
October 25, 2022
सूर्यग्रहण के शुद्धिकरण स्नान के लिए पवित्र सरोवर में उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब ,किया शुद्धि स्नान
जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़*
पुष्कर में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के चलते ब्रह्मा मंदिर सहित सभी मंदिर बंद रहे तो वही शाम को सूर्य ग्रहण के शुद्धिकरण स्नान के लिए पवित्र सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी श्रदालुओ ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किये मंगलवार को सूर्यग्रहण के चलते सुबह से ही बाजार सुनसान नजर आये अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे तो वहीं ब्रह्मा मन्दिर सहित सभी मन्दिर बन्द रहे शाम को सूर्य ग्रहण के शुद्धिकरण स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । हालांकि की सेकड़ो श्रद्धालु आज सुबह से ही सरोवर के किनारे आकर जाप पाठ करने लगे । जैसे ही सूर्य ग्रहण के शुद्धिकरण का समय हुआ श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर के मुख्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर शुद्धिकरण स्नान कर दान पुण्य किया। और जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किये इस दौरान ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी लाइनें लग गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved