For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139956234
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात से फैली सनसनी |  Ajmer Breaking News: कमला एकादशी स्नान के साथ अधिक मास पंचतीर्थी स्नान शुरू, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई |  Ajmer Breaking News: किसान नेता एवं  पूर्व केंद्रीय मंत्री कद्दावर नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26 वीं पुण्य तिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 21.37 लाख की साइबर ठगी, निवेश पर भारी मुनाफे का दिया था झांसा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत काली माता मंदिर के पास वरुण सागर रोड पर धारदार हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत | 

अजमेर न्यूज़: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने दी दीपावली की मुबारकबाद।                                                  

Post Views 11

October 25, 2022

दीपावली के पावन पर्व के मौके पर अजमेर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने हिंदू भाइयों दीपावली की मुबारकबाद देते हुए दीपावली की खुशियों में शामिल हुए

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने दी दीपावली की मुबारक बाद।                                                  

 अजमेर। दीपावली के पावन पर्व के मौके पर अजमेर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने हिंदू भाइयों दीपावली की मुबारकबाद देते हुए दीपावली की खुशियों में शामिल हुए प्रतिनिधियों ने पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी, समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा, जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा, मेयर ब्रज लता हाड़ा, भारतीय जनता पार्टी के शहर ज़िला अध्यक डा प्रीयशील हाड़ा, वरिष्ठ पत्रकार एस पी मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम यादव, अजयमेरू प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख व जनप्रतिनिधियों अधिकारियों को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर मुबारकबाद पेश की सभी ने मुस्लिम समाज की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यही हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब है कि हम एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं अजमेर कि जो पहचान पूरे विश्व में है उसी के अनुरूप यहां के सभी वर्ग व धर्म के लोग आचरण करते हैं मुस्लिम प्रतिनिधियों द्वारा दीपावली पर्व की खुशियों को आपस में साझा करने की जो पहल की जाती है वे सभी के लिए बेहतरीन उदाहरण है सभी को इसी प्रकार से आचरण कर भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों में हाजी सरवर सिद्दीकी, अंजुमन सैय्यद जादगान के सदस्य सैय्यद फजले हसन चिश्ती, वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायत उल्ला, काज़ी मुन्नवर अली, दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन सैय्यद गुलज़ार चिश्ती, अब्दुल नईम खान, मोहिब्बाने एहलेबेत के प्रमुख अहसान मिर्जा, इकबाल भाई, सलमान खान, आस्वद खान आदि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved