Post Views 11
October 21, 2022
दीपावली पर्व पर आरक्षण कार्यालयों का संचालन एक पारी में होगा
दीपावली पर्व पर दिनांक 24.10.2022 को अजमेर मण्डल पर आरक्षण कार्यालयों का संचालन एक पारी मे होगा | वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मण्डल श्री विवेक रावत के अनुसार दीपावली पर्व के कारण अजमेर मण्डल के समस्त आरक्षण कार्यालय अग्रिम आरक्षण कार्य हेतु दिनांक 24.10.2022 (सोमवार) को एक ही पारी सुबह 08:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे जबकि आरक्षण चार्ट व करेंट बुकिंग कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह यथावत रहेंगे | इस संबंध मे अजमेर मण्डल के समस्त वाणिज्य अधीक्षक (आरक्षण) को उचित आदेश जारी किए गए है |
गुलाबबाडी फाटक आंशिक रूप से बंद रहेगा
गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल को दिनाक 22.10.2022 को आंशिक रूप से बन्द रखा जाएगा।
मदार - अजमेर लाईन में स्थित समपार संख्या 44/स्पेशल पर बेलास्ट पेकिंग संबंधित इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44 /स्पेशल को दिनांक 22.10.2022 प्रात: 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक बन्द रखा जाएगा । इसलिए इस फाटक का उपयोग करने वाले आमजन आने - जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीआरपीएफ होते हुए एकता नगर व आर यू बी नम्बर 43 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved