Post Views 11
October 21, 2022
दिपावली पर पट्टे पाकर खुश हुए शहरी
संभाग पर्यवेक्षक, सभापति व आयुक्त ने किया पट्टो का वितरण
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। नगर परिषद ब्यावर ने लम्बित पट्टा आवेदकों को अपनी भूमि का अन्तिम दस्तावेज पट्टा वितरण करके ख़ुशियों की सौग़ात प्रदान की। इस बार दिवाली के अवसर पर सभापति गोविन्द पंडित ओर आयुक्त विकास कुमावत एक पट्टे की बड़ी संख्या में आवेदकों को जारी किए है। क्रियान्वयन की परिणीति के रूप में 201 आवेदकों को पट्टे वितरण किये है। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रशासन शहरों के संग पर्यवेक्षक भँवर सिंह चारण, सभापति गोविन्द पंडित, आयुक्त विकास कुमावत ने आयुक्त कार्यालय में पट्टे वितरण किये। इस बारे में श्री चारण ने बताया कि अक्तूबर माह में लगभग ब्यावर परिषद 700 पट्टे वितरण कर चुकी है। प्रत्येक माह 1000 पट्टे वितरण का लक्ष्य रखा गया है। सभापति गोविन्द पंडित ने बताया कि अभी तक परिषद के पास 3000 पट्टो के आवेदन लम्बित है। ज़ोनल प्लान की स्वीकृति आते ही इन प्रकरणों का भी निस्तारण कर दिया जायेगा। 69 ए के लगभग 400 आवेदन लम्बित हैं। उनपर भी सहानुभूति पूर्वक निस्तारण के लिए विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। आयुक्त विकास कुमावत ने बताया प्रशासन शहरों के संग के सभी प्रकरणों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी आवेदकों को नियमो में शिथिलता का लाभ देते हुए त्वरित निस्तारण पर ज़ोर दिया जा रहा है। पट्टा वितरण के अवसर पर पार्षद भरत बाघमार, राकेश साहू , अजय मून्दडा, घनश्याम फुलवारी , विकास दगदी, अजय स्वामी व एडवोकेट विनोद खाटवा उपस्थित थे। इससे पूर्व संभाग पर्यवेक्षक श्री चारण ने शिविर की समीक्षा बैठक ली तथा शिविर के कार्यों की गतिशील बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किये। बैठक में सभापति गोविन्द पंडित, आयुक्त विकास कुमावत, अभियंता पी एस गुर्जर, सुनील यादव, अति. प्रशाननिक अधिकारी दमयंती जयपाल, मोहिन्दर राज फुलवारी, सुरेश काठात सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved