For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138537272
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का समापन, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया श्रमदान और वृक्षारोपण |  Ajmer Breaking News: 18 जून 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान .मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,26,500 के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: ब्रह्मा मन्दिर अस्थाई प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित, ब्रह्मा मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वीप गतिविधि के तहत लगाया लोकतंत्र का पेड़, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनंद गुप्ता ने किया पौधारोपण |  Ajmer Breaking News: विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यूथ हॉस्टल अजमेर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताया आमजन का आभार |  Ajmer Breaking News: उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, | 

अजमेर न्यूज़: शहर का पहला सीवरेज मैनहोल पंपिंग चालू,1.8 लाख लीटर क्षमता का सीवरेज सबमर्सिबल पंप

Post Views 11

October 21, 2022

शहर के बड़े भाग जिसमें धोला भाटा, भजनगंज, मेयो लिंक रोड, गणेश नगर एवं आस पास का एरिया चालू किया गया


अजमेर 21 अक्टूबर 2022। अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा सीवरेज कार्यों में न सिर्फ नई पाइप लाइन डाली जा रही है। वरन पुरानी डाली हुई पाइप लाइनों को चालू करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस क्रम में शहर के बड़े भाग जिसमें धोला भाटा, भजनगंज, मेयो लिंक रोड, गणेश नगर एवं आस पास का एरिया चालू किया गया है। इसमें मेयो लिंक रोड पर धोला भाटा चौराहे पर मिसिंग लिंक को चालू करने के लिए 500 एमएम की पाइप लाइन डाली गई है। पूर्व में डाली गई इस क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन काफी समय से उपयोग में नहीं आने के कारण कई स्थानों चौक भी हो गई थी। जिसे नगर निगम सीवरेज संधारण टीम एवं अजमेर स्मार्ट सिटी की सीवरेज टीम द्वारा कार्य कर पाइप लाइन चालू की गई है। 

अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अंश दीप और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार प्रोजेक्ट की नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है मेयो लिंक रोड पर मिसिंग लिंक के कारण लगभग 20 किमी डाली गई सीवर लाइन का नेटवर्क खत्म हो गया था। नगर निगम की सीवरेज टीम एवं अजमेर स्मार्ट सिटी की सीवरेज टीम में इस टास्क को प्रमुखता से लेते हुए इसे न केबल पूरा किया वरन धोलाभाटा, भजनगंज, मेयो लिंक रोड, गणेश नगर सहित आस-पास के क्षेत्र को जोड़ा गया। इस सिस्टम को पूर्ण रूप से चालू करने के लिए मैनहोल में पंपिंग सिस्टम भी डाला गया है। 1.8 लाख लीटर प्रति घंटा क्षमता का सीवरेज सबमर्सिबल पंप लगाया गया है एवं पंप की 250 एमएम डीआई राइजिंग मैन पाइप लाइन 100 मीटर की लंबाई में डालकर अगले सीवरेज मैनहोल में डालकर पाइप लाइन का चालु किया गया है। 

1.8 लाख लीटर क्षमता का सीवरेज सबमर्सिबल पंप

भविष्य में इस क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एक तकनीकी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने रात-दिन काम करते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान निकला। उल्लेखनीय है कि मिसिंग लिंक के कारण ठप हुए सीवरेज नेटवर्क को पुन: चालू किया गया है। 1.8 लाख लीटर क्षमता का सीवरेज सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। पंप लगने के साथ ही उक्त ठप हुआ नेटवर्क पुन: असतित्व में आ गया है। इस नेटवर्क पर हाउस सीवर कनेक्शन भी दिए गए है और 17 सौ से 18 सौ  घरों को सीवर लाइन से जोड़ा भी जा चुका है एवं शेष लगभग 1000 मकानों को जोड़ने का कार्य प्रगतिरत है। क्षेत्र में लगातार पानी की निकासी करने के लिए 14 घंटे नियमित पंपिंग भी की जा रही है।

इन क्षेत्रों में हुआ लाभ …

मिसिंग लिंक जोड़ने के साथ ही गुलाबबाड़ी, गणेश नगर, गहलोतों की डूंगरी, धोलाभाटा, टैम्पो स्टैण्ड के आस पास का क्षेत्र में लगभग 3 हजार मकान हैं। इन क्षेत्रों को सीवर लाइन से प्रमुखता से जोड़ा जा रहा है। सीवरेज पाइप लाइन कार्य में नगरनिगम अजमेर एवं स्मार्ट सिटी के लिए यह कार्य एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि पंपिंग स्टेशन में पुराने ढांचे ( मैनहोल ) को ही काम में लिया है। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर हाइजनिक बनाने की ओर एक बड़ा कदम है।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved