For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137017910
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर |  Ajmer Breaking News: आर्य विरंगना दल के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन |  Ajmer Breaking News: मौसम के बदलते ही आबादी क्षेत्र में सांपों का निकला आरंभ हो गया,माकड़वाली रोड निवासी नाथुलाल जांगिड़ के घर कोबरा सांप आ जाने से मोहल्ले में दहशत का माहौल |  Ajmer Breaking News: जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, | 

अजमेर न्यूज़: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमन्त स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित

Post Views 11

October 17, 2022

हेमन्त स्वरूप माथुर ने कहा कि हर घर नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वकांक्षी योजना अजमेर जिले में संचालित है

जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित
    अजमेर, 17 अक्टूबर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर की अध्यक्षता में सोमवार को जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित हुई। 
    जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर ने कहा कि हर घर नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वकांक्षी योजना अजमेर जिले में संचालित है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न चरणों में लक्ष्य निर्धारित कर आमजन को लाभान्वित करने का प्रयास जारी है। जिले की समस्त स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 
    उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम पंचायत भवनों को भी नल कनेक्शन दिए जाना अनिवार्य है। स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से रेन वॉटर हॉरवेस्टिंग टेंक भी बनाएं जाएंगे। एफएसटीसी गांवों की पेयजल संरचनाओं को ग्राम जल स्वच्छता समिति को सुपुर्द करने की कार्यवाही की जाएगी। कौशल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षित युवाओं के कार्य की भी समीक्षा की गई। जन सहभागिता मद में राशि जमा कराने वाले व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से नल कनेक्शन जारी किया जाएगा। 
    उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन दिए जाने पर प्रत्येक घर का प्रमाणीकरण अपलोड करें। जिले में अब तक हर घर जल के अन्तर्गत 3 गांवों का प्रमाणीकरण किया गया है। रिपोर्टेड 39 गांवों का भी प्रमाणीकरण तत्काल प्रभाव से अपलोड हो। नल जल संबंध का प्रतिशत 30 से बढ़ाकर शतप्रतिशत करने की दिशा में कार्य करें। 
    इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री राजीव कुमार, अधिशाषी अभियंता श्री जे.पी. सामरिया, श्री सुनील पालीवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved