For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136741140
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मदारपुरा गांव में सूने मकान से 38 हजार रुपये नकदी चोरी,वारदात सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नर्सिंग कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में जनसुनवाई बनी समीक्षा बैठक, मंत्री सुरेश रावत ने पानी-बिजली और चिकित्सा व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: शहर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने सांसी बस्ती में व्यापक सर्च अभियान चलाया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बड़ा अलर्ट, मोबाइल फोन पर आया Extremely Severe Alert |  Ajmer Breaking News: श्री राधा कृष्ण सखा परिवार द्वारा पुरषोत्तम मास में भागवत का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक | 

अजमेर न्यूज़: जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड,

Post Views 01

May 30, 2026

 डॉ. शिवकुमार बुनकर ने एक दिन में की 15 लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (दूरबीन से पित्त की थैली के ऑपरेशन)

जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड,
 डॉ. शिवकुमार बुनकर ने एक दिन में की 15 लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (दूरबीन से पित्त की थैली के ऑपरेशन)

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल, अजमेर ने सर्जरी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए विश्व स्तर की उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक ही दिन में 15 लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (दूरबीन द्वारा पित्त की थैली निकालने के ऑपरेशन) सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए, जिसे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया एवं अस्पताल अधीक्षक (एमएस) डॉ. अरविंद खरे का विशेष मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहयोग रहा। वहीं वरिष्ठ सर्जन डॉ. श्याम भूतड़ा के मार्गदर्शन में डॉ. शिवकुमार बुनकर, डॉ नरेश एवं उनकी टीम ने यह असाधारण उपलब्धि हासिल की।
इस रिकॉर्ड बनाने वाली सर्जिकल टीम में डॉ. हितेश, डॉ. मेरुल, डॉ. आशुतोष, डॉ. पारस तथा डॉ. कौशल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ऑपरेशन आधुनिक दूरबीन तकनीक से सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए।
एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अरविंद खड़े, डॉ. पूजा माथुर, डॉ. रतन एवं डॉ. प्रदीप, डॉ. शशिबाला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं ओटी स्टाफ टीम में गीता सिस्टर एवं प्रदीप सिस्टर सहित समस्त नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा, जिनके समर्पण और टीमवर्क से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
डॉ अनिल सांवरिया के अनुसार एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसके लिए उच्च तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट समन्वय और अनुभवी टीम की आवश्यकता होती है।
अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि सभी ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अत्य आधुनिक उपकरणों द्वारा निशुल्क किए गए।
एक्सपर्ट व्यू
डॉ. शिवकुमार बुनकर ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण एवं मरीजों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) सर्जरी के क्षेत्र में उनकी टीम लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। डॉ. बुनकर ने बताया कि वे पूर्व में भी हेपेटिक रिसेक्शन (लीवर की जटिल सर्जरी) सहित अनेक कठिन एवं चुनौतीपूर्ण दूरबीन सर्जरियां सफलतापूर्वक कर चुके हैं। वर्तमान उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में शामिल कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें एवं उनकी टीम को मिनिमल एक्सेस और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में विशेष दक्षता एवं अनुभव प्राप्त है, जिसके कारण जटिल से जटिल ऑपरेशन भी सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। डॉ. बुनकर ने यह भी बताया कि वे पहले एक दिन में सर्वाधिक लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी तथा सबसे तेज लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियां भी हासिल कर चुके हैं। उनका मानना है कि आधुनिक दूरबीन तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं कम अस्पताल प्रवास का लाभ मिलता है।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी सर्जिकल, एनेस्थीसिया एवं ओटी टीम को देते हुए कहा कि भविष्य में भी जेएलएन अस्पताल में विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved