Post Views 41
May 30, 2026
अजमेर: मदारपुरा गांव में सूने मकान से 38 हजार रुपये नकदी चोरी,वारदात सीसीटीवी में कैद
अजमेर के अलवरगेट थाना अंतर्गत मदारपुरा में चोरी की वारदात होना सामने आया है। मदारपुरा स्थित रसूलपुरा रोड निवासी खुशीराम गुर्जर के घर से अज्ञात चोर 38 हजार रुपये कैश चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में अलवरगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू,
पुलिस को दी शिकायत में खुशीराम गुर्जर ने बताया कि वह 24 मई 2026 को अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के गए हुए थे। 28 मई को दोपहर करीब 2 बजे जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर के मंदिर में दराज के अंदर रखे 38 हजार रुपये नकद गायब थे।
घटना की जानकारी मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित के अनुसार चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध बदमाश घर में घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved