For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136740409
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मदारपुरा गांव में सूने मकान से 38 हजार रुपये नकदी चोरी,वारदात सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नर्सिंग कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में जनसुनवाई बनी समीक्षा बैठक, मंत्री सुरेश रावत ने पानी-बिजली और चिकित्सा व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: शहर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने सांसी बस्ती में व्यापक सर्च अभियान चलाया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बड़ा अलर्ट, मोबाइल फोन पर आया Extremely Severe Alert |  Ajmer Breaking News: श्री राधा कृष्ण सखा परिवार द्वारा पुरषोत्तम मास में भागवत का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक | 

अजमेर न्यूज़: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नर्सिंग कर्मियों का विरोध प्रदर्शन,

Post Views 21

May 30, 2026

कई महीनो से वेतन नहीं मिलने सहित अन्य विसंगतियों को दूर करने की मांग

संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नर्सिंग कर्मियों का विरोध प्रदर्शन,

कई महीनो से वेतन नहीं मिलने सहित अन्य विसंगतियों को दूर करने की मांग

अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू  अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों ने शनिवार को आपातकालीन विभाग के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और फरवरी माह से लंबित वेतन का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी राशि (डीडी) का पैसा भी अब तक वापस नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा वेतन जारी करने के लिए जो समय-सीमा बताई गई थी, वह भी बीत चुकी है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
नर्सिंग कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन और अन्य लंबित भुगतान नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल समस्या का समाधान करने और लंबित भुगतान जारी करने की मांग की। अस्पताल परिसर में हुए इस प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved