For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137017823
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान,मीडिया कर्मियों ने देखे जल संरक्षण के कार्य |  Ajmer Breaking News: वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प,माय भारत अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, युवा जागरण एवं राष्ट्रीय चेतना पर हुआ संवाद |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने मेघवाल को विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया,देवनानी की श्री मेघवाल से विभिन्न विषयों पर चर्चा |  Ajmer Breaking News: अवैध प्रोपीलीन गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई,गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त,ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी |  Ajmer Breaking News: अधिक मास पूर्णिमा पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं की खुली पोल |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत मदार गेट बाजार में दो दुकानों से हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर |  Ajmer Breaking News: आर्य विरंगना दल के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन |  Ajmer Breaking News: मौसम के बदलते ही आबादी क्षेत्र में सांपों का निकला आरंभ हो गया,माकड़वाली रोड निवासी नाथुलाल जांगिड़ के घर कोबरा सांप आ जाने से मोहल्ले में दहशत का माहौल |  Ajmer Breaking News: जेएलएन में डॉ बुनकर ने रचा  इतिहास, जेएलएन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, | 

अजमेर न्यूज़: शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जांच दलों द्वारा की गई कार्यवाही

Post Views 181

October 17, 2022

मिलावट का अंदेशा होने पर नमूने लेने के बाद सीज किया गया, साथ ही दूध और पनीर के नमूने भी लिए गए

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
जांच दलों द्वारा की गई कार्यवाही
        अजमेर, 17 अक्टूबर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर श्री अंश दीप द्वारा गठित दलों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की। नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
        जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत गठित जांच दल द्वारा सोमवार को लोक सेवाओं की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती देविका तोमर के नेतृत्व में किशनगढ़ में न्यू जोधपुर मिष्ठान भंडार खोड़ा गणेश रोड पर कार्यवाही की गई। यहां बीकानेर से मंगवाए हुए 120 किलो दूषित मावे से  मिठाइयां तैयार की जा रही थी और 30 किलो मिलावटी मिल्क केक के नमूने लेने के पश्चात मौके पर नष्ट करवाया गया। लादू महाराज पैठे वाला पावर हाउस के सामने अजमेर रोड से मावा हरीराम मदनलाल मावा वाला से मावा,  श्री केशव स्वीट्स से मावा,  सुरेंद्र डेयरी गेगल इंडस्टि्रयल एरिया से घी और दूध जोधपुर स्वीट होम रूपनगढ़ से रसगुल्ले के नमूने लिए गए। 
         इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह के दल ने अजमेर शहर में कार्यवाही करते हुए  सोनी फार्म डेयरी प्रकाश नगर फायसागर रोड पर 570 किलो देशी घी एवं जय चामुंडा डेयरी चामुंडा चौराहा पर 65 किलो देशी घी के टीन पर कोई लेबल नहीं था। मिलावट का अंदेशा होने पर नमूने लेने के बाद सीज किया गया। साथ ही दूध और पनीर के नमूने भी लिए गए। गोपाल मिष्ठान भंडार जवाहर नगर से मावा और बूंदी लड्डू के नमूने तथा दीपक स्वीट्स एंड नमकीन फायसागर रोड से गुलाब जामुन के नमूने लिए गए


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved