Post Views 11
October 17, 2022
गुलाब बड़ी फाटक आंशिक रूप से बंद रहेगा
गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल को दिनाक 18.10.2022 व 19.10.2022 को आंशिक रूप से बन्द रखा जाएगा।
मदार - अजमेर लाईन में स्थित समपार संख्या 44 पर रेल परिवर्तन एवं वेल्डिंग का कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44 /स्पेशल को दिनांक 18.10.2022 रात्रि 10 बजे से दिनांक 19.10.2022 को प्रात: 05 बजे तक एवं दिनांक 19.10.2022 को प्रात: 08 बजे से शाम 04 बजे तक बन्द रखा जाएगा । इसलिए इस फाटक का उपयोग करने वाले आमजन आने - जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीआरपीएफ होते हुए एकता नगर व आर यू बी नम्बर 43 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved