For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136549913
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। | 

अजमेर न्यूज़: राजीव धनखड़ ने अजमेर के मंडल रेल प्रबंधक का किया कार्यभार ग्रहण

Post Views 31

October 17, 2022

राजीव धनखड़, भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा  (IRSE)  के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी है ।

श्री राजीव धनखड़ ने अजमेर के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
     श्री राजीव धनखड़ ने अजमेर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री राजीव धनखड़, भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा  (IRSE)  के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी है । श्री राजीव धनखड़ ने अजमेर के नये मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका से ग्रहण किया। मंडल रेल प्रबंधक अजमेर पर नियुक्ति से पूर्व आप नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन मे मुख्य परियोजना प्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ थे |  
श्री राजीव धनखड़ पूर्व में रेलवे के कई पदों पर कार्य कर चुके है । श्री राजीव धनखड़ ने विभिन्न पदों – अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल, जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट मे उप मुख्य इंजीनियर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल रहते हुए इन्होंने हरियाणा, दिल्ली क्षेत्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश मे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया | इसी प्रकार जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट मे काम करते हुए इस प्रारंभ कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | 
श्री राजीव धनखड़ ने बी- टेक आईआईटी खड़गपुर से, एम- टेक आईआईटी दिल्ली से, एमबीए एम.डी.आई गुड़गाँव से तथा एलएलबी की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है| श्री राजीव धनखड़ को रेलवे मे प्रोजेक्ट कार्यान्वयन व रेलवे परिचालन का विस्तृत अनुभव है |   
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में कहा की रेलवे बोर्ड व मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों को प्राप्त करना सबसे प्रमुख प्राथमिकता होगी | इसके अलावा अजमेर मंडल पर ट्रेन संचालन में सुरक्षा, यात्री सुविधाएं, समयपालन व सफाई  और विभिन्न संरचनात्मक कार्यों –दोहरीकरण, विद्युतीकरण, ट्रैक नवीनीकरण आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved