Post Views 101
October 17, 2022
ट्रेडमार्क कॉपीराइट डुप्लीकेसी के केसेज में पुलिस की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में लॉयर, स्टेकहोल्डर और पुलिस के सर्किल ऑफिसर हुए शामिल
सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आईपीआर यानी कॉपीराइट ट्रेडमार्क और डुप्लीकेसी के मामलों में पुलिस की भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी, लॉयर की लीगल टीम और स्टेकहोल्डर शामिल हुए। विषय विशेषज्ञअनिल कुमार साहू ने बताया कि लगातार डुप्लीकेसी कॉपीराइट और डुप्लीकेट ट्रेडमार्क के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिसको देखते हुए पुलिस की इन मामलों में अहम भूमिका निर्धारित होती है लेकिन पुलिस को चालान पेश करने की प्रक्रिया में लगने वाले समय का फायदा आरोपी उठाते हैं जिसकी वजह से उन पर कोई कठोर कानून कार्रवाई नहीं हो पाती। यही वजह है कि पुलिस को मुस्तैद रहते हुए जल्द से जल्द कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने सहित अन्य कानूनों ओर उससे जुड़े पहलुओं की जानकारी देने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अजमेर शहर के समस्त सर्किल ऑफिसर ओर डीएसपी प्रियंका रघुवंशी ने शिरकत की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved