Post Views 31
October 17, 2022
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध के लिए अभियान के तहत मार्बल सिटी किशनगढ़ में बड़ी मात्रा में पकड़ा नकली मावा
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को मार्बल सिटी किशनगढ़ में विभाग की टीम ने अलग-अलग मिठाई निर्माताओं के यहां सर्च कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां बड़ी मात्रा में नकली मिलावटी मावा और मिठाइयां बरामद की गई। टीम ने खोड़ा गणेश जी रोड स्थित न्यूज़ जोधपुर मिष्ठान पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 150 किलो मावा व अन्य मिठाइयां जप्त कर ली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी ने अपनी टीम के साथ लोकसेवा सहायक निदेशक देविका तोमर के निर्देशन में कार्यवाही को अंजाम दिया। यह कार्रवाई त्योहार के मद्देनजर लगातार जारी रहेगी।
गौरतलब है कि हर वर्ष त्योहारी सीजन में नकली दूध और मावा सहित अन्य नकली खाद्य सामग्री मुनाफे के लालच में बेचकर व्यापारी मोटा मुनाफा कमाते हैं लेकिन आमजन के सेहत और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर उनकी जान जोखिम में भी डालते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए प्रतिवर्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग त्योहारी सीजन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई को अंजाम देता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved