For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136549970
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता के संकल्प को मिली नई मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में नव सम्मिलित कॉलोनियों में घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, मृत्यु दर को न्यूनतम करने तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत माकड़वाली ग्राम में हुआ श्रमदान |  Ajmer Breaking News: ज्ञापन लेने देरी से पहुंचे एसडीएम तो भड़के कांग्रेसी, नसीम अख्तर बोलीं—सरकार और प्रशासन संवेदनहीन |  Ajmer Breaking News: डेजर्ट सफारी हादसे के बाद पुलिस-परिवहन विभाग हरकत में, अवैध थार जीपों पर कार्रवाई शुरू—मौके से गायब मिले वाहन संचालक |  Ajmer Breaking News: नशे की लत ने बनाया चोर: मदार स्टेशन पर ट्रेनों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर के वार्ड-62 में पेयजल संकट गहराया, 72 घंटे बाद भी कम प्रेशर से मिल रहा पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एनआईए की दस्तक, पाकिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित कनेक्शन के संदेह में परमेश मीणा हिरासत में |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह जियारत करने आए जायरीन परिवार की होटल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Post Views 71

October 17, 2022

फूड प्वाइजनिंग होने के चलते 7 जायरीनो को जेएलएन अस्पताल में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

दरगाह जियारत करने आए जायरीन परिवार की होटल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

फूड प्वाइजनिंग होने के चलते 7 जायरीनो को जेएलएन अस्पताल में कराया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

नई दिल्ली संगम विहार से सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने पहुंचे जायरीन परिवार की होटल में खाना खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार के सभी 7 लोगों की तबीयत बिगड़ने के चलते तत्काल जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग होने की वजह से जायरीन परिवार की तबीयत बिगड़ी है। तत्काल सभी का इलाज शुरू किया गया और कुछ घंटों बाद परिवार को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार दरगाह बाजार स्थित अल हमीज़ रेस्टोरेंट में जायरीन परिवार के लोग खाना खाने पहुंचे थे जहां उन्होंने बिरयानी, पालक की सब्जी और रोटी खाई जिसके बाद उन्हें उल्टी,दस्त,पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, तबीयत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया।
फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में 37 वर्षीय शहनाज, 26 वर्षीय खुशबू, 45 वर्षीय रोशन जॉन, 1 वर्षीय जुहान, 24 वर्षीय फिजा, 23 वर्षीय आसिफ और 45 वर्षीय इशरत शामिल है। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बहरहाल स्थानीय थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved