Post Views 61
October 17, 2022
संस्कृति द स्कूल का 18वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 18 एवं 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा समारोह पूर्वक
दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों को प्रदान किये जायेंगे पारितोषिक
संस्कृति द स्कूल का 18 वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष का वार्षिकोत्सव एक नवीनता लिए हुए होगा जिसमें सभ्यता व संस्कृति के जीवन में समावेश द्वारा व्यक्तित्व निर्माण का प्रयास किया गया है।
सोमवार को संस्कृति द स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्कूल प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल एके त्यागी ने बताया कि 18 अक्टूबर को नन्हे मुन्नो की प्रस्तुति के बीच अंकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसके मुख्य अतिथि आईजी पुलिस रूपिंदर सिंह होंगे वही 19 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे वरिष्ठ छात्रों के लिए दक्ष कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। दक्ष कार्यक्रम में जाने-माने शिक्षाविद नीरज बधोतिया मुख्य अतिथि होंगे।
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाले अंकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कारों पर आधारित भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के उदित चरित्र व भारतीय संस्कृति के विभिन्न संस्कारों को नृत्य गीत संगीत और अभिनय के माध्यम से मंचित किया जाएगा।
तो वही दक्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम आकार पर आधारित होगी जिसमें नृत्य संगीत अभिनय व अन्य माध्यमों से संस्कारों के आधार पर व्यक्तित्व निर्माण को विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात गत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved