Post Views 11
October 14, 2022
पुष्कर के विश्वविख्यात मेले से पूर्व शातिर महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। मेले के दौरान सोने की चेन तोड़ने, पर्स और बैग चोरी की वारदात हर साल सामने आती है। ऐसे में मेले से पूर्व गुरुवार शाम को खिलौनों की दुकान पर हुई चोरी की वारदात महिला चोर गिरोह के सक्रिय होने का एहसास पुष्कर पुलिस को करा रही है।
दरअसल पुष्कर के वराह घाट चौक के निकट संजय उपाध्याय खिलौनों की दुकान लगाते हैं। किसी जरूरी काम के चलते हुए अपने पड़ोसी दुकानदार को दुकान का ध्यान रखने के लिए कह कर वहां से चले गए । तभी एक महिला उनकी दुकान पहुंची और दुकान पर मालिक को ना पाकर। वही रखी इलेक्ट्रॉनिक खिलौने बंदूक को शातिराना अंदाज में अपने कपड़ों के अंदर छुपा कर ले गई । दुकान पर जब उपाध्याय वापस लौटेतो दुकान पर रखी इलेक्ट्रॉनिक बंदूक ना पाकर उन्होंने पास ही लगे सीसीटीवी कैमर्रे की फुटेज चेक की जिसमें शातिर महिला द्वारा चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में उसने पुलिस से भी संपर्क साधा है। गौरतलब है कि पुष्कर मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पुष्कर में मौजूद होती है । भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिला चोर गिरोह हर साल चोरी की दर्जनभर वारदात अंजाम देती है । ऐसे में मेले से पूर्व महिला चोरों की सक्रियता पुष्कर पुलिस को अपनी मौजूदगी का एहसास करवा रही है । देखना होगा कि महिला चोरों की मौजूदगी का पूर्व अनुमान लगने के बाद पुष्कर मेले के दौरान इस बार चोरी की वारदातों पर लगाम लग सकती है या नहीं ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved