For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134800294
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह |  Ajmer Breaking News: पुष्कर घाटी फॉर्च्यूनर दुर्घटना मामले में मृतक रवि कोली के परिजन और कांग्रेस अनुसूचित जाति के पदाधिकारी मिले जिला कलेक्टर से, |  Ajmer Breaking News: चोरों के बढ़ते जा रहे हैं हौसले, दिन दहाड़े आदर्श नगर थाना अंतर्गत पालरा गांव में मकान को निशाना बनाकर 2 से ढाई लाख रुपए की नगदी और सोने के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर दुकान में रखे डेढ़ लाख का सामान और लोहे के गेट आदि चोरी कर लिए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर बनेगा कांग्रेस का पॉलिटिकल वॉर रूम राहुल-खड़गे समेत दिग्गज नेताओं का होगा सियासी संगम |  Ajmer Breaking News: नेत्र रोग विभाग में आधुनिक मशीनों की सौगात,जेएलएन अस्पताल बना आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केन्द्र- देवनानी |  Ajmer Breaking News: ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: विकास की नई सौगात- जनता कॉलोनी एवं खरेखड़ी को मिले सामुदायिक भवन |  Ajmer Breaking News: अजमेर बन रहा आईटी और उद्योग का हब, आईटी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन | 

अजमेर न्यूज़: तीर्थ नगरी पुष्कर में करवाचैथ का पर्व उमंग उल्लास और परंपरा के साथ मनाया

Post Views 11

October 14, 2022

सुहागिनों ने छलनी में से चंद्र के दर्शन किये। पति ने अपनी अर्द्धग्नियों को जल पिलाकर उनका उपवास खुलवाया

गुुुरुवार को तीर्थ नगरी पुष्कर में करवाचैथ का पर्व उमंग उल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। सुहागिनों सहित नवविवाहिताओं और युवतियों ने निर्जला व्रत कर पति, परिवार की दीर्घायु सहित सुख समृद्धि की कामना की। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर अपने रूप को निखारने के जतन करती हैं। धार्मिक नगरी पुष्कर में महिलाओं को साज सवार को देखकर सात समुंदर पार से आई विदेशी पर्यटका अपने आप को रोक नहीं सकी । उन्होंने भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप करवा चौथ के महत्व को समझ कर अपने आप को सजाने संवारने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख किया। जर्मनी की रहने वाली आना बताती है कि उन्हें पुष्कर में करवा चौथ व्रत के संबंध में जानकारी मिली। तो उन्होंने अपने होने वाले पति ईडन के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का निर्णय लिया। जिसके लिए सबसे पहले आना ब्यूटी पार्लर पहुंची। पालक संचालिका ज्योति कुमावत ने बताया कि आना ने हाल ही में ईडन के साथ सगाई की है। महिलाओं को सजते सवरते देख आना ने ज्योति से करवा चौथ के महत्व को जाना । और भारतीय परंपराओं के अनुरूप करवा चौथ का व्रत रखा। दरअसल जर्मन मूल की आना की 1 साल पहले जर्मनी के ईडन से सगाई कर चुकी है । और उसे भारतीय परंपराओ ओर संस्कृति से बड़ा लगाव रहा है । इसी के चलते आना पहली बार अपने पति ईडन के लिये करवाचौथ का व्रत रख रही है । गौरतलब है कि कस्बे भर में सुहागिन महिलाओ ने शिव और माँ गोरी की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र मांगते हुए महिलाओं ने पूरे दिन निराहर, निर्जला व्रत रखा और रात को चंद्र भगवान के दर्शन कर अपने उपवास को खोला। रात में जैसे ही चांद नजर आया। सुहागिनों ने छलनी में से चंद्र के दर्शन किये। पति ने अपनी अर्द्धग्नियों को जल पिलाकर उनका उपवास खुलवाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved