Post Views 81
October 13, 2022
नगरीय निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान
अजमेर, 13 अक्टूबर। जिले के नगरीय निकायों में त्यौहारों के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शहरों में आगामी त्यौहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए घर-घर कचरा संग्रहण, रोड़ स्वीपिंग, रोड़ साईड में घास और झाड़ियों की कटिंग, सड़कों की साफ-सफाई का कार्य एवं समय पर कचरा उठाने के कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष सफाई अभियान शुक्रवार 14 अक्टूबर से आरंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई के साथ-साथ रोड़ साइड से घास एवं झाड़िया हटाई जाएगी। मुख्य सार्वजनिक भवनों, मंदिरों, बाजारों का डेकोरेशन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रोशनी वाले बाजारों, सर्वश्रेष्ठ सफाई करने वाले कर्मचारियों एवं नगरीय क्षेत्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार निर्धारण के लिए प्रशासन, पुलिस एवं निकाय के अधिकारियों की कमेटी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। मुख्य सड़कों पर रंगोली भी की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved