Post Views 391
October 12, 2022
अजमेर में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
अजमेर 12 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग के नियंत्रणाधीन राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं के अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बोद्ध, पारसी एवं जैन) समुदाय की बालिका छात्राएं पात्र है। अल्पसंख्यक छात्रावास में प्रवेश पूर्व परीक्षा में प्राप्तांकों की वरियता के आधार पर तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 50 प्रतिशत सीट निर्धारित है। आवेदन पत्र के साथ बालिका की नवीनतम फोटोग्राफ, आधार कार्ड, अंकतालिका, टीसी, माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (2.50 लाख से कम) प्रवेश शुल्क की रसीद, परिचय पत्र तथा अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जिला अल्पसं आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किए जा रहे है।
ख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर 31 अक्टूबर तक ऑफ लाईन जमा कराए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए श्री नरेन्द सिंह 7597815277 से संपर्क किया जा सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved