For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134244890
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी को देखते हुए वूमेंस परफेक्ट ग्रुप की और से किया गया ठंडाई और केरी पानी का वितरण  |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत बकरा मंडी ब्यावर रोड पर झोपड़ी में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम, 80000 की नगदी सहित चांदी का आभूषण लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: संविधान और अल्पसंख्यको  SC,ST,OBC,आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत बीके कॉल नगर अंबे विहार में मंदिर के पास बने उद्यान में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को रोकने की मांग, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में कल कांग्रेस  पैदल मार्च का भाजपा मुख्यालय का करेगी घेराव अजमेर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर सदर कोतवाली थाना पुलिस ओर अभय कमांड सेंटर की टीम को मिली बड़ी सफलता,वाहन चोर गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल और स्कूटीयां बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म कर लाखों रुपए हड़पने वाले कांस्टेबल मुकेश सारण पर 25000 का इनाम घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते चोरों की करतूत, लगातार हो रही है चोरियां, लूट और ठगी की वारदातें, | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री से गोवंश के पुनर्वास के लिए पुख्ता  व्यवस्था करने का आग्रह

Post Views 61

October 12, 2022

कांग्रेसियों ने पत्र में लिखा कि गौचर जमीन श्रेणी में होने वाले स्थान पर इन निशक्त, बीमार और निराश्रित गौवंश के पुनर्वास हेतु गाइडलाइंस एवं प्रावधान त्वरित एवं प्रभावी रूप से किए जाने हेतु निर्देश प्रदान करें

कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री से गोवंश के पुनर्वास के लिए पुख्ता  व्यवस्था करने का आग्रह

 अजमेर ! महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल एवं डॉ संजय पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर लंपी वायरस स्किन डिजीज संक्रमण से उबरे गोवंश के पुनर्वास की पुख्ता व्यवस्था करने  का आग्रह किया है। 

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि गजट ऑफ इंडिया नोटिफिकेशन असाधारण 26 मार्च 2001 द्वारा भारत सरकार ने जिला स्तर पर आवारा एवं शोषित प्राणियों के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति की स्थापना के निर्देश प्रदान किए थे एवं 12 जुलाई 2018 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा एक एडवाइजरी जारी कर आवारा एवं निराश्रित पशुओं के कल्याण एवं पुलिस पुनर्वास हेतु एडवाइजरी जारी की थी परंतु राजस्थान के किसी भी जिले में आज तक इस इस विषय पर कोई सकारात्मक कार्य योजना नहीं बन पाई हैं।
  कांग्रेसियों ने पत्र में लिखा कि गौचर जमीन श्रेणी में होने वाले स्थान पर इन निशक्त, बीमार और निराश्रित गौवंश के पुनर्वास हेतु गाइडलाइंस एवं प्रावधान त्वरित एवं प्रभावी रूप से किए जाने हेतु निर्देश प्रदान करें । आपदा की इस विषम स्थिति में यदि इन गौवंश के लिए कोई पुनर्वास केन्द्र 
 नहीं बनाया गया तो जहां एक ओर ये संतप्त प्राणी बीमार एवं कमजोर होने के कारण यातनामय जीवन अथवा मृत्यु के ग्रास बन जायेंगे वहीं दूसरी ओर स्वयंसेवी एनजीओ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा और समर्पण पर अमानवीय कुठाराघात हो जायेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved