Post Views 61
October 12, 2022
विजेता बच्चे पुरुस्कृत
आज दिनांक 12.10.2022 को उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल के तत्वाधान में हाल ही में आयोजित की गई निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया । उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रजनी परसुरामका ने मण्डल के अंतर्गत आने वाले अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, मारवाड़ जं तथा आबूरोड मे आयोजित निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के उपस्थित 19 विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता के तीन ग्रुप 7 से 9 वर्ष, 9 से 11 वर्ष और 11 से 13 वर्ष बनाए गए थे| कुल 33 विजेता बच्चों में तेजल, एकता, आर्यन, कुणाल, रणवीर, लक्ष्य, पायल, अनुक्रित, ईशिता, श्रष्टि, ऋद्धि तथा प्रांजल चौहान शामिल थे| इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति रजनी परसुरामका के अतिरिक्त सचिव श्रीमती ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती वल्सला व रेल कर्मचारी उपस्थित थे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved