For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 134245209
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चोरों ने बालाजी को नहीं बख्शा,होली का चौक में स्थित बालाजी मंदिर के तोड़े दानपात्र, हजारों की नगदी लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत अरड़का गांव में खेत से घर लौट रहे दंपति को हाइड्रा ने लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत, हाइड्रा चालक मौके से हुआ फरार पुलिस कर रही है तलाश |  Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी को देखते हुए वूमेंस परफेक्ट ग्रुप की और से किया गया ठंडाई और केरी पानी का वितरण  |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत बकरा मंडी ब्यावर रोड पर झोपड़ी में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम, 80000 की नगदी सहित चांदी का आभूषण लेकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: संविधान और अल्पसंख्यको  SC,ST,OBC,आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत बीके कॉल नगर अंबे विहार में मंदिर के पास बने उद्यान में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को रोकने की मांग, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में कल कांग्रेस  पैदल मार्च का भाजपा मुख्यालय का करेगी घेराव अजमेर से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर सदर कोतवाली थाना पुलिस ओर अभय कमांड सेंटर की टीम को मिली बड़ी सफलता,वाहन चोर गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल और स्कूटीयां बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म कर लाखों रुपए हड़पने वाले कांस्टेबल मुकेश सारण पर 25000 का इनाम घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते चोरों की करतूत, लगातार हो रही है चोरियां, लूट और ठगी की वारदातें, | 

अजमेर न्यूज़: नेहरू युवा केंद्र आयोजित करेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव पोस्टर का विमोचन

Post Views 11

October 11, 2022

प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वाले प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा कलाकारों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से 5 से एक हजार रुपए तक के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाऎंगे।

नेहरू युवा केंद्र आयोजित करेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
पोस्टर का विमोचन
    अजमेर, 11 अक्टूबर। नेहरू युवा केंद्रएवं दयानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। मंगलवार को युवा उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
    जिला युवा अधिकारी श्री जयेश मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें दयानंद कॉलेज के द्वारा सक्रिय योगदान प्रदान किया जा रहा है। भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, सांस्कृतिक नृत्य, युवा चित्रकला, युवा लेखन, काव्य तथा युवा संवाद-इंडिया2047 प्रतियोगिताओं में युवाओं को प्रमाण पत्र तथा नगद राशि के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने का अवसर भी मिलेगा। भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी युवाओं को 5 हजार, 2 हजार एवं एक हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
        दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि दयानंद महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र के संतुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 14 अक्टूबर को दयानंद महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। युवा उत्सव में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम सोमवार को दयानंद महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। 
डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा को मंच तक लेकर आना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता, युवा लेखक प्रतियोगिता, युवा कलाकार प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं मोबाइल फोटोग्राफी सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वाले प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा कलाकारों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से 5 से एक हजार रुपए तक के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाऎंगे।
           उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में पंजीयन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 12 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक है। प्रतियोगिता में पंजीयन कराने के लिए नेहरू युवा केंद्र के यूथ हॉस्टल स्थित कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता हैं। 
         मीडिया प्रभारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, नेहरू युवा केंद्र संगठन के प्रभारी श्री जयेश मीना,युवा उत्सव दयानंद महाविद्यालय के प्रभारी भारत भूषण शर्मा द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रफीक खान, अनु शर्मा, डॉ. मेघना टंडन, डॉ. रितु, डॉ. हरि कृष्ण, डॉ. अनीता, डॉ. शेर सिंह, उन्नति शर्मा, डॉ. पूर्णिमा दाधीच सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved