Post Views 11
October 10, 2022
खिलाड़ियों को नहीं आने दी जाएगी उपकरणों की कमी- श्री बजाड़
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में सदस्य नियुक्त होने पर खेल प्रशासन व खिलाड़ियों ने किया स्वागत
अजमेर, 10 अक्टूबर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के नवनियुक्त सदस्य एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव श्री सौरभ बजाड़ ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के प्रति कृत संकल्पित है। खिलाड़ियों को खेल उपकरणों की कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीण ओलम्पिक खेल राज्य में खिलाड़ियों के लिए नई संजीवनी बन कर उभरा है।
राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद में सदस्य नियुक्त करने पर सोमवार को पटेल मैदान स्थित खेल विभाग के कार्यालय पर श्री सौरभ बजाड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री ओमप्रकाश बारिया ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री जसवन्त सिंह, जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष श्री नवीन मंत्री, जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री राजेश भडाणा, जिला एथेलेटिक्स संघ के सचिव श्री गिरिराज सांखला, जिला फुटबॉल संघ के सचिव श्री सुधीर जोसफ, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव श्री अरविन्द पाराशर, साफ्टबॉल प्रभारी श्री अरविन्द यादव, खेल विभाग की तरफ से श्री रामनिवास चौधरी, प्रभारी महिला हॉकी अकादमी, एथेलेटिक्स प्रशिक्षक शंकर लाल बुनकर, प्रशासनिक अधिकारी श्री अजय तुनवाल, श्री रमेश चौहान, श्री राजेश सिंह, श्री दुष्यन्त सिंह आदि ने श्री बजाड़ का सम्मान किया।
इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद सदस्य सौरभ बजाड़ ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के खेल उपकरण की कमी नहीं आने देंगे । अध्यक्ष महोदया से मिलकर कोचों की भर्ती करवाई जाएगी। जिला कलक्टर महोदय से मिलकर पटेल स्टेडियम का जल्द ही काम पूरा करवाकर खेल मैदानों को शुरू करवाने का प्रस्ताव रखेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved