For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 133206741
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में शनिवार को ज्येष्ठ माह की पावन अमावस्या श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। पवित्र पुष्कर सरोवर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के गौतम आश्रम में 17 मई को गुर्जर गौड़ समाज का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के सहदेव बाग होटल में आयोजित एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी मीट 2026 में स्थानीय उद्योगों और व्यापार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत दो शातिर चोर ट्रैवल्स शॉप के काउंटर से दो मोबाइल चुराकर हुए फरार, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही है दोनों की तलाश |  Ajmer Breaking News: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि और वार शनिवार के शुभ संयोग में मनाई गई शनि जयंती, शहर भर के शनि मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, जगह-जगह भजन संध्या आरती पूजा और भंडारे के हुए आयोजन  |  Ajmer Breaking News: तीन नई नियमित ट्रेनों का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी ने अजमेर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को किया रवाना |  Ajmer Breaking News: विश्व भर में पेट्रोल डीजल पर आए संकट का असर अब राजस्थान में भी आया नजर, देर रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन से साढे तीन रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत ओसवाल स्कूल के पास लावारिस हालत में मिली एक माह की बच्ची, बच्ची की पीठ पर गांठ और सिर सामान्य से है काफी बड़ा  |  Ajmer Breaking News: अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुम हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, | 

अजमेर न्यूज़: चिरंजीवी मैराथन का हुआ आयोजन

Post Views 41

October 10, 2022

।मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को चिरंजीवी मैराथन का आयोजन किया गया।

चिरंजीवी मैराथन का हुआ आयोजन
    अजमेर, 10 अक्टूबर।मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को चिरंजीवी मैराथन का आयोजन किया गया।
सीएमएचओ डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि जिले में  चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन सोमवार को प्रातः 7 बजे बजरंगगढ़ चौराहे सेकिया गया। चिरंजीवी मैराथन की दौड़का आयोजन बजरंगढ़ चौराहे से 7 वन्डर तक रखा गया। इस दौड़ मे बच्चों, युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। चिरंजीवी मैराथन दौड़ जिला स्तर पर 3 श्रेणियों में रखी गई। पहली श्रेणी कक्षा आठ से ऊपर के स्कूल विद्यार्थी, दूसरी श्रेणी कॉलेज के विद्यार्थी और तीसरी श्रेणी अन्य प्रतिभागी थे। हरी झंडी दिखाकर दौड़ आरंभ की गई। इस प्रतियोगिता में गवर्नमेंट स्कूल कड़ेल, रैअन इंटरनेशनल स्कूल, सोफिया कॉलेज, नसीर्ंग कॉलेज और क्षेत्रीय खेल-कूद प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों एवं आमजन ने भाग लिया। दौड़ के माध्यम से आमजन से चिरंजीवी योजना से जुडने की अपील की गई। चिरंजीवी योजना मुख्यमंत्री की बहुत ही अनूठी पहल है। मात्र  850 रुपए में कोई भी बीमा कंपनी 10 लाख रुपए का क्लैम नहीं देती है। साथ ही 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी है।
          उन्होंने बताया कि इस चिरंजीवी मैराथन दौड़ में स्कूल छात्रों में पहला स्थान सुधीर सिंह राठौर, दूसरा भविष्य चाहर एवं तीसरा स्थान विजय सिंह राठौर ने हासिल किया। इस दौड़ में कॉलेज छात्रों में पहला स्थान रवींद्र सिंह, दूसरा सूरज सिंह एवं तीसरा स्थान राजवर्धन सिंह ने अर्जित किया।इसी प्रकार आमजन में पहला स्थान सुनील सिंह, द्वितीय भवेश पुरोहित एवं तृतीय स्थान लक्ष्मण सिंह ने प्राप्त किया।छात्रा वर्ग मेंप्रथम दिशा, दूसरा शिवानी एवं तीसरा स्थान मिली शर्मा ने हासिल किया।श्री कृष्ण पारीख  ने 76 वर्ष की आयु दौड़ को कम समय में पूरा कर सबको प्रेरणा दी। साथ ही सीएफएआर सामाजिक संस्था ने चिरंजीवी मैरथान दौड़ को सफल बनाने मे सहयोग दिया।

           उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी डिजिटल जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल जागरूकता अभियान प्रतियोगिता का समय 18 अक्टूबर प्रातः 10 बजे तक रहेगा। इसमें 3 श्रेणिया शामिल की गई है। ऑनलाइन चिरंजीवी वीडियो संदेश प्रतियोगिता,चिरंजीवी जागरूकता वीडियो संदेश तथा ऑनलाइन चिरंजीवी पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता अभियान में होगी। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम 20 अक्टूबर शाम 5बजे तक घोषित किए जाएंगे। वीडियो की समय सीमा 30 सेकंड से 2 मिनट तक है। जीतने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार 100, 11 हजार 100 एवं  7 हजार 100 रुपए तक की राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट चिरंजीवी राजस्थान का उपयोग किया जा सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved