Post Views 11
October 10, 2022
अप्रेन्टिसशिप मेले का हुआ आयोजन
अजमेर, 10अक्टूबर।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विविध प्रतिष्ठित उद्योगों ने भाग लेकर अप्रेन्टिसशिप तथा बेरोजगार युवाओं का चयन किया। संस्थान के उपाचार्य श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस मेले में जेसीबी इण्डिया,तोषनीवाल इण्डस्ट्रीज, भगवती मशीन, कास्टामेड, वासरटेक, स्टेण्डर्ड अलॉय, एसोसिऎट इंजीनियरिंग, ऑटोमेटेड ड्राईविंगजैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया। मेले से 60 बेरोजगार युवा लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ एनएसटीआई, जयपुर की सहायक निदेशक श्रीमती ओमवती ने किया। इस मेले में सहायक शिक्षुता सलाहकार श्री श्यामबाबू माथुर एवं प्राचार्य महिला श्री रामनिवास उपस्थित थे। संस्थान में मेला प्रभारी श्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मेले में जिले के विभिन्न विद्यालयों के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन समूह अनुदेशक श्री नरेन्द्र सिंह रावत एवंअनुदेशक श्री जितेन्द्र शर्मा ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved