Post Views 11
October 10, 2022
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मारुति ईको कार से साइलेंसर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
तीनों आरोपियों से साइलेंसर से निकाला गया 15 किलो पदार्थ बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये
अजमेर शहर में मारुति ईको कार से साइलेंसर चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा समस्त थाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सीओ नार्थ छवी शर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसने क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 29 वर्षीय मान सिंह पुत्र सुमेर सिंह जाति राजपूत जटिया हिल्स दातानगर,अल्ताफ पुत्र हमीद जाति मुसलमान उम्र 22 साल जटिया हिल्स दाता नगर ओर 34 वर्षीय
यादराम पुत्र भागुलाल जाति खटीक गांव बागरेन पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर का रहने वाला है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो ईको कारों से चुराए गए साइलेंसर और उन में से निकाला गया 15 किलो विशेष पदार्थ जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है बरामद कर लिया गया।
आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण, सहायक उपनिरीक्षक अमरचंद, मोइनुद्दीन,हैड कांस्टेबल किशोर कुमार, कॉन्स्टेबल सुमेर, जगमाल, अनिल, विशाल, मोहन, राम नरेश और मानसिंह ड्राइवर का विशेष सहयोग रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved