Post Views 41
October 10, 2022
फूस की कोठी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर बृजलता हाड़ा का जताया आभार
क्षेत्रवासियों ने स्थानीय पार्षद श्रवण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम में मेयर बृजलता हाड़ा को बुके देकर दिया धन्यवाद
8 अक्टूबर को दोपहर नगर निगम के द्वारा फूस की कोठी क्षेत्र में लंबे समय बाद विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य को अंजाम दिया गया। फूस की कोठी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इस कार्य के लिए स्थानीय पार्षद श्रवण कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर बृजलता हाड़ा को बुके भेंट कर उनका आभार जताया। फूस की कोठी इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि फूस की कोठी इलाके में इससे पूर्व कभी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी। स्ट्रीट लाइट के अभाव में आए दिन चोरी चकारी और आपराधिक वारदातें होती थी। स्थानीय पार्षद के प्रयास और नगर निगम महापौर की पहल के चलते 8 अक्टूबर को इलाके में 10 विद्युत पोलों पर एलईडी लाइट लगाई गई। जिससे फूस की कोठी क्षेत्र जगमगा उठा। फूस की कोठी के निवासियों ने महापौर का इस कार्य के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद श्रवण कुमार, स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मोहनलाल, आकाश, सोहनलाल, मुकेश, विनोद, चेतना, ज्योति, शारदा, सुशील कुमार, विजय, पूजा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved