Post Views 21
August 28, 2022
सुर सरगम संस्था के तत्वाधान में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर उन्हें गीतों भरी श्रद्धांजलि दी गई। प्रेरणा कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि यूपीआरएमएस के सचिव गजानन महावर और विशिष्ट अतिथि लोको सचिव जगदीश ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को शुरू किया । कार्यक्रम के दौरान दिनेश खोरवाल और नीलिमा पवार ने याद रहेगा युगल गीत प्रस्तुत किया। अनुपम राठौड़ और श्वेता शर्मा ने सावन का महीना, नीरज जैमन व सुनीता जैमन ने धीरे-धीरे बोल कोई सुन ना ले, अरविंद मिश्रा व सविता मिश्रा ने किसी राह में डॉक्टर एनके माथुर और मोरिन टांक ने मेरा प्यार भी तू है, कृष्ण गोपाल पाराशर और मोरिन ने चल सन्यासी मंदिर में, चुन्नीलाल ने चांद सी महबूबा हो मेरी, हरीश शर्मा ने कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दे सहित अनेकों सदस्यों ने एक से बढ़कर एक एकल व युगल गीत गाकर कार्यक्रम को ऊंचाईयां दी। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक और अध्यक्ष दिनेश खोरवाल ने सभी का आभार जताया और संरक्षक अनिल सिंघल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल पाराशर ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved