Post Views 21
August 28, 2022
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से पूरे देश सहित अजमेर में भी साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। पुरानी चौपाटी आना सागर से मुख्य अतिथि दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन रैली को शुरू किया। रैली में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन भी साइकिल पर दौड़ लगाते दिखे। साइकिल रैली नई चौपाटी से घूम कर वापस पुरानी चौपाटी पर संपन्न हुई। जहां विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस स्नेह लता पवार ने विजेताओं सहित रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर साइक्लोथॉन संयोजक डॉ रशिका महर्षि व सहर खान सहित साइकिलिस्ट ललित नागरानी और बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि जन मौजूद रहे। संयोजक डॉ रशिका महर्षि ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में 779 शाखाओं के लिए कार्य कर रहा है। आज के दिन देश भर में 604 स्थानों पर साइक्लोथॉन आयोजित किए गए हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और सोमवार को मनाए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स डे से पूर्व आज रविवार को सभी जगह साइक्लोथॉन का सफल आयोजन कर युवाओं व बुजुर्गों को साइकलिंग करते हुए सदैव स्वस्थ रहने और फिट रहने का आह्वान किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved