For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 129883857
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तारागढ़ की तलहटी में करें ध्यान, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आध्यात्मिक केन्द्र |  Ajmer Breaking News: कड़ी सुरक्षा में चार हार्डकोर अपराधी जेएलएन अस्पताल लाए गए, इलाज के बाद वापस जेल भेजे गए |  Ajmer Breaking News: दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर कोर्ट में गरमाई बहस, 12 पक्षकारों की एंट्री पर टिकी नजरें, अगली सुनवाई 6 मई को  |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध की गई अश्लील अभद्र टिप्पणी वाले मामले में कांग्रेस नेता पियूष सुराणा को मिली जमानत, |  Ajmer Breaking News: सिंधी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित “कैरैक्टर कार्निवल” कार्यक्रम शहर में उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों का शानदार संगम बनकर सामने आया।  |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीज सोशल सोसाइटी ने अपने सत्र की शुरुआत की |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में दिनदहाड़े बैग स्नैचिंग का प्रयास, CCTV में कैद हुए बाइक सवार बदमाश |  Ajmer Breaking News: गैस लीकेज से दर्दनाक हादसा: खाना बनाते वक्त महिला झुलसी, बचाने आए पति-देवर भी घायल |  Ajmer Breaking News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अजमेर के कांग्रेसी नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मामला पहुंचा थाने में, |  Ajmer Breaking News: वार्ड संख्या 41 में स्कूल के पुराना भवन को तोड़ने ओर अभी तक नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने से नाराज बच्चों ने भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन किया। | 

अजमेर न्यूज़: उत्तर विधानसभा अंतर्गत फॉयसागर रोड़ से स्वास्तिक नगर तक सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा

Post Views 71

August 28, 2022

फॉयसागर रोड पर रास्ता जाम कर दिया धरना, मौके पर प्रशासन को बुलाने की मांग पर अड़े,पुलिस बल रहा तैनात

उत्तर विधानसभा अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप साढे 14 करोड़ की लागत से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों का शिलान्यास उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने किया था। लेकिन विडंबना देखिए विधायक व पूर्व मंत्री देवनानी के घर के आगे फॉयसागर रोड से स्वास्तिक नगर तक पिछले 1 साल से सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया। जिसके चलते क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। अनेकों बार शासन प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी क्षेत्र के लोगों की समस्या की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। आज रविवार के दिन समस्त क्षेत्रवासियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने घरों से निकलकर सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए फाई सागर रोड को जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया, टायर जलाकर आक्रोश प्रदर्शित करते हुए चेतावनी दी कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी आकर उन्हें आश्वस्त नहीं करेगा कि यहां सड़क का काम जल्द से जल्द शुरू होगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। चाहे उन्हें गिरफ्तार कर जेल में क्यों डाल दिया जाए। क्षेत्र के महिला पुरुषों ने बताया कि यहां आए दिन दुर्घटना हो रही है लोग हताहत हो रहे हैं। कईयों की जान चली गई लेकिन सरकार शासन और प्रशासन को इस से कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी 2 दिन पहले ही एक गर्भवती महिला के गिरने से उसके पेट में मौजूद बच्चे की मौत हुई और अस्पताल में उस महिला की भी मौत हो गई। बावजूद इसके प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। यहां कई सरकारी और निजी स्कूल हैं जिनमें बच्चों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में टूटी-फूटी सड़क और कीचड़ कादे में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं उनके कपड़े गंदे हो रहे हैं। महिलाओं का निकलना दुश्वार हो रहा है। घर के लोग घर से निकलते हैं तो यही चिंता लगी रहती है कि वह वापस सही सलामत घर पहुंचेंगे या नहीं। इन सब के बावजूद भी ना तो नेता और ना ही प्रशासन इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की कोई सुध ले रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक वे यहां से हटने वाले नहीं है। आज रविवार को छुट्टी वाला दिन इसलिए चुना क्योंकि क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी ना हो यदि आज भी कोई उचित आश्वासन नहीं मिला तो कल से तंबू लगाकर रास्ता काम करते हुए शासन और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे क्योंकि अब पानी सिर से गुजर चुका है और लोगों का सब्र टूट चुका है।हंगामे की सूचना पर मौके पर गंज थाना पुलिस सहित पुलिस लाइन से आया जाब्ता तैनात रहा। लोगों को काफी समझाइश भी की गई लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved