Post Views 81
August 27, 2022
जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि इन दिनों रामदेवरा मेला चल रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी की जा रही है साथ ही ट्रेनों में भी गस्त जारी है। शुक्रवार रात अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 पर जीआरपी का जाब्ता गस्त कर रहा था। इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध मानकर उसे पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद पिठु बैग में हथियार बरामद हुए। जिसे जीआरपी थाने लाया गया । पकड़ा गया युवक धनघटा संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला दीपक है जिसके पास से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 2 देसी कट्टे और 2 पिस्टल सहित 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जिसके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फ़िलहाल प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी दीपक ने यूपी से हथियार गुजरात ले जाकर बेचने का प्रयोजन बताया है, लेकिन फिर भी कड़ी पूछताछ की जा रही है कहीं किसी वारदात की फिराक में तो नहीं था या इसकी किसी गैंग से कोई संबंध तो नहीं है इन सभी पहलुओं पर रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved