Post Views 21
August 27, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर में शनिवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास और डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन पहुंचे । जहां भारी भीड़ के बीच उन्होंने जगतपिताब ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए । इस दौरान गवर्नर शशिकांत दास और डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन का परिवार साथ रहा । दोनों के पुष्कर पहुंचने पर उपखंड अधिकारी और मंदिर की अस्थाई प्रबंधन समिति के सचिव सुखाराम पिंडेल ने दुपट्टा पहनकर स्वागत किया। मंदिर के पुजारी वैभव वशिष्ठ ने गर्वनर शशिकांत दास और डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन को मंदिर में पूजा अर्चना करवाई । भारी भीड़ की वजह से स्थानीय पुलिस प्रशासन को खासा मशक्कत करनी पड़ी । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान पुष्कर थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने मय जाब्ता संभाली हुई थी । दोनों ने इस यात्रा को निजी यात्रा बताते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी । जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने के बाद गवर्नर शशिकांत दास और डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन अजमेर के लिए रवाना हो गए ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved