Post Views 31
August 27, 2022
सामाजिक सरोकार को लेकर चंबल रॉयल क्लब धौलपुर से रवाना हुई बुलेट वाहन रैली आज पुष्कर पहुची । रैली के पुष्कर पहुंचने पर ब्रह्म चौक पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनीता भदेल और पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के नेतृत्व में फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। चंबल रॉयल क्लब के सदस्य संजय शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व धौलपुर से बुलेट वाहन रैली निकली जिसमें 45 सदस्य शामिल है। यह रैली धौलपुर से रवाना हुई जो भरतपुर, दोसा, जयपुर, अजमेर होती हुई पुष्कर पहुंची और शनिवार को वापस धौलपुर के लिए रवाना हो गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः धौलपुर पहुंच कर सम्पन्न होगी। रात्रि में पुष्कर पहुंचने पर सभी ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए और सुबह वाहन रैली के रूप में वापस रवाना हुए। इस दौरान ब्रह्म चौक पर पूर्व मंत्री अनिता भदेल और पालिका अध्यक्ष कमल पाठक के नेतृत्व में लोगों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया । संजय शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकार को लेकर रैली निकाली गई है। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा हे की सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाएं, वृक्षारोपण करें, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सहित कई ऐसी कुरोतियो को दूर करने सहित सामाजिक सरोकार को लेकर यह रैली निकाली गई है। रैली में करीबन 45 बुलेट सदस्य शामिल हुए। इस दौरान रैली का जगह जगह भव्य किया जा रहा है। ब्रह्म चौक पर स्वागत करने के दौरान पूर्व मंत्री अनिता भदेल और पालिकाअध्यक्ष कमल पाठक के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, पार्षद रोहन बाकोलिया, महेंद्र सिंह खंगारोत, अरुण वैष्णव, संदीप पाराशर, गिरधर पाराशर, अशोक पाराशर, प्रेम सतोरिया, गुड्डू चौधरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved